ajmer 92

Ajmer 92 A Gruesome Tale Of 250 Girls Being Trapped, Sexually Exploited

Bollywood Movies:

Ajmer 92

A Gruesome Tale Of 250 Girls Being Trapped, Sexually Exploited

250 लड़कियों के दुष्कर्म की कहानी को बयां करती ‘अजमेर 92’, रोंगटे खड़े कर देगा मूवी का ट्रेलर

‘अजमेर 92’ का ट्रेलर देख आपका दिल दहल उठेगा। इसमें 1992 में अजमेर में हिंदू लड़कियों के साथ हुई डरावनी और दर्दनाक कहानी को दिखाया गया है। दावा किया गया है कि 250 से ज्यादा लड़कियों का रेप हुआ था। हालांकि, फिल्म को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है।

Ajmer 92 Trailer: 250 लड़कियों के दुष्कर्म की कहानी को बयां करती ‘अजमेर 92’, रोंगटे खड़े कर देगा मूवी का ट्रेलर

इस साल की चर्चित फिल्म ‘अजमेर 92’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। विवादों में घिरने के बाद यह फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है। यह फिल्म साल 1992 में अजमेर स्कैंडल पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि युवतियों को कैसे ब्लैकमेल कर उनके साथ जघन्य कृत्य किए गए थे। लड़कियों को आत्महत्या तक मजबूर कर दिया गया था। रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खडे कर देने वाला है।

250 लड़कियों के साथ दुष्कर्म की कहानी
फिल्म के माध्यम से दावा किया गया है कि अजमेर में रसूखदार लोगों ने लड़कियों का दुष्कर्म किया। इसमें 1987 से 1992 तक के समय को दिखाया गया है। उस वक्त अजमेर में कॉलेज में पढ़ने वाली 250 लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ था। पूरे शहर में लड़कियों की न्यूड फोटो शेयर कर दी गईं और ब्लैकमेल करके उनका एक-एक करके दुष्कर्म किया गया। इस घटना के बाद अजमेर में दहशत का माहौल हो गया था। आत्महत्या कर रही लड़कियों की मौत पर खूब राजनीति हुई थी। उस वक्त पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो गए थे। एक पत्रकार खुद इस मामले की तहकीकात करता है
30 साल पुरानी घटना ने अजमेर में मचाई सनसनी
ट्रेलर 2.45 मिनट का है, जिसकी शुरुआत एक माता-पिता से होती है। वे एक पत्रकार के पास अपनी होने वाले बहू की फोटो लेकर आते हैं और सवाल करते हैं कि पता करके बताओ, कहीं इसका भी तो दुष्कर्म नहीं हुआ। यह सवाल उस वक्त आम बात हो गई थी, क्योंकि जो 1992 में अजमेर में जो हुआ था, उस दौरान ये सवाल लाजमी था। अजमेर में इस घटना ने सनसनी मचा दी थी।

अजमेर 92 के निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह और प्रोड्यूसर नवर्देश्वर तिवारी हैं। ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है। फिल्म को 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में करण शर्मा, सुमित सिंह, जरीना वहाब, बृजेंद्र काल, सैयाजी शिंदे और मनोज जोशी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *